{"_id":"5f7a30288ebc3e9bed14aed7","slug":"three-friend-grab-22-lakh-yamuna-nagar-news-knl46412871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस के लिए तीन दोस्तों ने उधार लिए 22 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस के लिए तीन दोस्तों ने उधार लिए 22 लाख हड़पे
विज्ञापन
राजस्थान के तीन दोस्तों ने जगाधरी निवासी विनोद कुमार से बिजनेस करने के लिए उधार 22 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोपियों से कुछ दिन बाद लौटाने की बात कहकर रुपये लिए थे। कई माह बीतने पर भी आरोपियों ने रुपये नहीं लौटाए। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की समाध वाली गली निवासी विनोद कुमार ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजस्थान के जिला जयपुर के प्रेम नगर रोड जमडोली निवासी संजू कुमार शर्मा, जिला अलवर के दफलपुरा निवासी विमल कुमार शर्मा व जयपुर के विद्याधर नगर द्वारिका टावर निवासी राकेश पांचोली से उसकी अच्छी जान पहचान थी। अक्टूबर 2019 में तीनों ने उससे कहा कि वे अपना बिजनेस करना चाहते हैं। इसमें वह उनकी कुछ मदद कर दे। वह उन्हें 22 लाख रुपये दे जिसे वे तीनों कुछ समय के बाद वापस कर देंगे। पहले तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। परंतु तीनों ने रुपये की सख्त जरूरत होने की बात कहकर उसे मना लिया। नवंबर 2019 में उसने 22 लाख रुपये का इंतजाम कर तीनों को दे दिए। कुछ समय बाद जब उसने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। कुछ दिनों बाद उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। उसमें मजबूरन कोर्ट में याचिका दायर किया। कोर्ट ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी शिकायतकर्ता के जानकार है। तीनों पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।