फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three female students will learn the intricacies of space science at ISRO

Yamuna Nagar News: तीन छात्राएं इसरो में जानेंगी अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां

Fri, 23 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three female students will learn the intricacies of space science at ISRO
कार्यालय में चयनित छात्राओं का मुंह मीठा करवाते डीपीसी संधावा। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों का चयन गुजरात अहमदाबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। यह विद्यार्थी 24 से 28 जनवरी तक अंतरिक्ष विज्ञान विषय को गहराई से समझेंगे। छात्राओं का चयन व्यवाहरिक अनुभव (एक्सपोजर विजिट) कार्यक्रम के तहत किया गया है।
इस वैज्ञानिक भ्रमण के लिए पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं की राखी पुत्री लालेंद्र प्रसाद, भूमि पुत्री विनोद कुमार और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर की 11वीं की हिमांशी पुत्री प्रदीप कालड़ा का चयन किया गया है। इन छात्राओं के साथ डाइट तेजली से एस्कॉर्ट शिक्षक डॉ. सोनिका साथ जाएंगी। इस भ्रमण का पूरा खर्च राज्य विद्यालय शिक्षा परियोजना विभाग की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रमण के लिए तीनों छात्राएं और डॉ. सोनिका आज अंबाला के लिए रवाना हुई। वहां से ट्रेन से वे गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगी। 24 से 28 जनवरी वे इसरो का भ्रमण करेंगे और विभिन्न शोध, कार्यक्रम, अभियान इत्यादि की जानकारी लेंगे। वीरवार को जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में तीनों छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी केएस संधावा छात्राओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। उन्होंने सभी को भ्रमण व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक ने तीनों विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दियाl इस दौरान परियोजना सह समन्वयक डॉ. धर्मवीर सिंह, प्राचार्या अमृतपाल कौर, सुभाष चंद्र, पीजीटी सीमा अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बढ़ावा : करनैल
जिला परियोजना समन्वयक करनैल सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक पंचकूला के निर्देशानुसार इन मेधावियों का चयन किया गया है। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलना है। जब छात्राएं इसरो जैसे संस्थानों को करीब से देखेंगे, तो उनमें विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके छात्राओं का चयन उनकी शैक्षणिक योजना व गतिविधियों में प्रस्तुतियों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed