फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three cow slaughterers sentenced to five years each for attempt to murder

तीन गोतस्करों को हत्या के प्रयास के मामले में पांच-पांच साल कैद की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three cow slaughterers sentenced to five years each for attempt to murder
तीन गोतस्करों की हत्या के प्रयास के दोषियों को पांच-पांच साल कैद
विज्ञापन

गोतस्करी करने व गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
धान की फसल मंडी में लेकर जा रहे किसान को भी मारी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गोतस्करी करने व गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार तीन गोतस्करों को एडिशनल सेशन जज अमरेंद्र शर्मा की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।
यूपी के जिला सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी गोतस्कर मीर अहमद उर्फ गोला, जिसान उर्फ चीनी, दिलशाद उर्फ दिला पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दिलशाद को धारा-279 में छह माह व 500 रुपये जुर्माने की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है। जबकि मीर अहमद को आर्म्स एक्ट में एक साल की सजा व एक हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन

ये था मामला : सहारनपुर हाईवे पर कलानौर नाका पर 31 अक्टूबर 2016 की रात पुलिस कर्मचारी पारस व आजाद सिंह ड्यूटी पर थे। तभी गांव सुलतानपुर निवासी अब्दुल व रिषीपाल घायल अवस्था में पुलिस चौकी में आए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से रिषीपाल को पीजीआई रेफर कर दिया था। अब्दुल ने पुलिस को बताया था कि वह किराए पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाता है। उसने रिषीपाल की धान छछरौली अनाज मंडी में लेकर आने के लिए लोड की थी । दोनों छछरौली के लिए चले थे। जब कलानौर चौकी के पास रेलवे के अंडरब्रिज से निकलने लगे तो वहां पर ट्रॉली फंस गई थी। तभी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी वहां पर आई। उसके पीछे दूसरी गाड़ी आई। दोनों में गोलियां चली। इसमें गोली रिषीपाल को लग गई जिससे वह झाड़ियों में गिर गया। इस दौरान दोनों गाड़ियों में सवार लोग गाड़ियां लेकर फरार हो गए। उसे पता चला कि महिंद्रा पिकअप गाड़ी में गोवंश थे। तस्कर उन्हें गोकशी के लिए यूपी लेकर जा रहे थे। उनके पीछे गोरक्षक लगे हुए थे। तस्करों ने उन पर गोलियां चलाई तो गोली रिषीपाल को भी लगी । इस शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने तस्करों की गाड़ी को बरामद कर लिया था। उसमें पांच गोवंश थे जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिलशाद उर्फ दिला, चीनी उर्फ जिसान, गोला उर्फ मीर हसन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed