फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three complaints reached the camps organized in the corporation offices

Yamuna Nagar News: निगम कार्यालयों में लगे शिविरों में पहुंची तीन शिकायतें

Thu, 31 Oct 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Three complaints reached the camps organized in the corporation offices
यमुनानगर। नगर निगम से संबंधित जन समस्याओं के निवारण के लिए यमुनानगर स्थित निगम कार्यालय में आयोजित शिविर में बुधवार को तीन फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। जबकि जगाधरी निगम कार्यालय में कोई भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने निगम अधिकारियों को शिविर में पहुंची शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में तीनों शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रही। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने एक-एक शिकायत की सुनवाई की और उन्हें संबंधित शाखा के अधिकारी को भेज दिया। इसी तरह जगाधरी नगर निगम कार्यालय में एक्सईएन विकास धीमान व कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। बुधवार को यहां एक भी शिकायत नहीं पहुंची। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने शहरवासियों से अपील की कि वे प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई, गली व नाली निर्माण व नगर निगम संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में शिकायत कर सकते है। वह अपनी समस्या की लिखित में शिकायत लेकर शिविर में आए।उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में लोगों की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed