{"_id":"67e59b0918bb74370300fc83","slug":"three-cadets-selected-for-army-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-135176-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन कैडेटों का थल सेना शिविर में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन कैडेटों का थल सेना शिविर में चयन
विज्ञापन
स्टाफ सदस्यों के साथ खुशी जाहिर करतीं एनसीसी कैडेट्स। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से स्कूल-कॉलेज बाधा प्रशिक्षण प्रतियोगिता करवाई गई। इसका आयोजन कमांडिग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह व एडम ऑफिसर कर्नल जितेंद्र दहिया की देखरेख में करवाया गया। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या मोनिका खुराना ने बताया कि प्रतियोगिता में कैडेट्स तनीशा, सुनैना व पूजा का थल सेना शिविर के लिए चयन किया गया।
इसमें जिले के 15 स्कूलों व कॉलेजों के करीब 150 कैडेट्स ने भाग लिया था। इनमें हिंदू गर्ल्स काॅलेज जगाधरी की एनसीसी की सीनियर विंग गर्ल्स टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट निधि सैनी व सभी कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से संस्थान का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने सभी को भविष्य में ऐसी और उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
काॅलेज प्रबंधक समिति प्रधान राकेश मोहन ने कैडेटों को आशीर्वाद दिया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम में कैडेट स्वाति, तनीशा, सुनैना, पूजा, तनु, नमिता, आस्था, ज्योति, शिवानी, कनिष्का, नैन्सी व निशा शामिल हैं। इस दौरान 14 हरियाणा बटालियन की ओर से विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कॉलेज पहुंचने पर विजेताओं को प्राचार्या व स्टाफ सदस्यों ने सम्मानित किया।