फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three brothers upset in ground dispute, young man missing on WhatsApp

जमीनी विवाद में तीन भाई कर रहे परेशान, व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर लापता हुआ युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three brothers upset in ground dispute, young man missing on WhatsApp
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव चंगनौली से एक युवक घर से लापता हो गया। लापता होने के बाद जब परिजनों ने उसका व्हाट्सएप स्टेट्स देखा तो उसने में उसने गांव के ही तीन भाइयों व एक महिला पर जमीनी विवाद के चलते परेशान करने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के परेशान करने से आहत होकर उनका बेटा कहीं चला गया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा दो अन्य स्थानों से युवती व महिला लापता हो गई।
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव चंगनौली निवासी इंदू रानी ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च की शाम को उसका 23 वर्षीय बेटा मोहित वर्मा घर से बिना बताए कहीं चला गया। लेकिन इसके बाद लौटकर नहीं आया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। लापता होने के बाद उसके बेटे ने 22 मार्च को अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेट्स डाला, जिसमें उसने लिखा कि हमारा जमीनी विवाद चंगनौली निवासी तीन भाइयों व एक महिला के साथ चल रहा है। उन्होंने हमारे साथ धोखाधड़ी की है, इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान होकर घर छोड़कर जा रहा है। पुलिस ने इस शिकायत पर युवक के लापता होने का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह का कहना है कि लापता युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज आई छात्रा लापता
थाना छप्पर के गांव गोलनपुर निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन शहर के एक महिला कॉलेज में पढ़ती है। रोज की तरह 22 मार्च की सुबह करीब नौ बजे उसके पिता उसकी बहन को कॉलेज के गेट पर छोड़कर आ गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब उसके पिता उसे लेने के लिए कॉलेज गए तो वह उसे वहां नहीं मिली। करीब एक बजे तक इंतजार करके उसके पिता घर आ गए। देर रात तक भी उसकी बहन घर नहीं आई तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी सभी रिश्तेदारियों व परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को फोन पर बात कर रही थी पुत्रवधू, सुबह आंख खुली तो गायब मिली
बिलासपुर। टेहा ब्राह्मण निवासी व्यक्ति ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसकी शादी करीब तीन माह पहले अंबाला के एक गांव निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद अक्सर उसकी पत्नी फोन पर व्यस्त रहती थी। उसके पूछने पर अपने परिवार वालों से बात करने की बात कहती थी। 22 मार्च को वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। उस समय घर पर उसकी मां व दो बच्चे थे। रात के समय लगभग 11 बजे उसकी मां ने उसकी पत्नी को फोन पर बात करते देखा। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गई। सुबह करीब छह बजे जब उसकी मां उठी तो उसने देखा कि उसकी पत्नी अपने कमरे से गायब है। कमरे में बैड पर उसके गले का मंगलसूत्र व सुहाग का चूड़ा पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी के मायके वालों, रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed