फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three bike riding youths looted the auto driver

Yamuna Nagar News: बाइक सवार तीन युवकों ने ऑटो चालक को लूटा

Thu, 20 Jul 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three bike riding youths looted the auto driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ऑटो चालक पर रॉड से हमला कर मोबाइल व 400 रुपये लूट लिए। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय कॉलोनी निवासी ट्विंकल भल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चालक है। वह मंगलवार को दोपहरकरीब तीन बजे वह महाराणा प्रताप चौक से ऑटो लेकर जगाधरी की तरफ जा रहा था। महाराणा प्रताप चौक से कुछ दूर चला तो एक युवक ने पीछे से उसे आवाज लगाकर रोक लिया। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उसके नजदीक आकर बाइक सवार एक युवक ने उस पर रॉड से हमला किया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

एक युवक ने उसे थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल व 400 रुपये लूट लिए। उससे शोर मचाया तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे उपचार दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि ट्विंकल भल्ला की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed