फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three BEOs became deputy DEOs, one block education officer

Yamuna Nagar News: तीन बीईओ बने डिप्टी डीईओ, एक खंड शिक्षा अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Three BEOs became deputy DEOs, one block education officer
जगाधरी। सरकार ने प्रदेश के कई खंड शिक्षा अधिकारी को एक साथ पदोन्नति का तोहफा दिया है। जिसके बाद यह सभी खंड शिक्षा अधिकारी से उप-जिला शिक्षा अधिकारी बन गए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 46 खंड शिक्षा अधिकारी को उप-जिला शिक्षा अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

पदोन्नति पाने वाले 46 में तीन खंड शिक्षा अधिकारी यमुनानगर जिले के भी हैं। सरकार की ओर से बीईओ के पदोन्नति का पत्र सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को भेज दिया गया है। तीन अधिकारियों के पदोन्नत होने के साथ जिले के छह में से पांच खंड शिक्षा अधिकारी के पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर जिले से व्यासपुर से प्रेमलता, साढौरा से सुनीता त्यागी और छछरौली से अशोक कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी से उपजिला शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से 43 अन्य बीईओ को डिप्टी डीईओ बनाया गया है। जिले के तीनों खंड शिक्षा अधिकारी की पदोन्नति का पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है। इस दौरान प्रेमलता और सुनीता त्यागी को जिला शिक्षा सदन कार्यालय यमुनानगर में पदभार संभालना है। जबकि छछरौली के बीईओ अशोक कुमार की पदोन्नति के साथ बदली भी कर दी गई है। अशोक कुमार को अंबाला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी आदेशों के अनुसार पदोन्नत सभी अधिकारियों को पत्र जारी होने के 15 दिन के भीतर कार्यभार संभालना होगा। बता दें कि जिले में दो उप-जिला शिक्षा अधिकारी की आवश्यकता है, जो इन आदेशों के साथ पूरी हो गई है। इसके साथ अब जिले में तीन उप-जिला शिक्षा अधिकारी हो गए हैं। अभी तक शिव कुमार धीमान अकेले उपजिला शिक्षा अधिकारी थे। तीन उपजिला शिक्षा अधिकारी होने से व्यवस्थाओं में सुधार होने की उम्मीद हैं।

जिले के मात्र एक खंड में शिक्षा अधिकारी ः सरकार के पत्र के बाद जिले के तीन बीईओ अब डिप्टी डीईओ बन गए हैं। परंतु उनके पदोन्नत होने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के पद खाली हो गए हैं। जिले में पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी नहीं थे। सरकार के इन आदेशों के बाद अब जिले के पांच खंड रिक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed