{"_id":"5d30ba028ebc3e6cc45133b8","slug":"three-arrested-rape-yamuna-nagar-news-rtk505670219","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर रंगमहल में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर रंगमहल में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को अगवा कर बीरबल के रंगमहल में दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बुड़िया क्षेत्र में बीरबल के रंगमहल में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी खारवन रोड पर घूम रहे है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला थाना एसएचओ सीमा का कहना है कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
ये था मामला : पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 13 जुलाई की रात को बाथरूम के लिए उठी थी। तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। इनमें बसातियांवाला निवासी गोल्डी ने उसका मुंह दबा कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और इसी गांव के सौरभ और सूूरज उर्फ मठिया ने उसके हाथ पकड़ लिए। तीनों उसे जबरदस्ती अपने साथ खारवन रोड स्थित खंडहर बने रंगमहल में ले गए। इन तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। लड़की का कहना था कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो वह उनके चुंगल से निकल कर घर भागी। उन्होंने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मार देंगे। 15 जुलाई को इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
उधर, मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल : थाना जठलाना के क्षेत्र से लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस ने उन्हेड़ी निवासी विशाल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता गुलाबगढ़ निवासी सागर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। थाना जठलाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार : थाना शहर जगाधरी के क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में विष्णु गार्डन जगाधरी निवासी विजय कुुमार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।