फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three animals burned to death in a barn fire

Yamuna Nagar News: बाड़े में आग लगने से तीन पशु जिंदा जले

Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three animals burned to death in a barn fire
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव खेड़की ब्राह्मणान में शनिवार दोपहर पशु बाड़े में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे बाड़े में खड़ा ट्रैक्टर जल गया। वहीं दो गाय और एक कटड़ी जिंदा जल गई जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

किसान सविन सैनी ने बताया कि उसने पशुओं और सूखे भूसे को बाड़े में रखा हुआ था। आग ने कुछ ही देर में पूरे बाड़े को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रैक्टर, सूखा चारा और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed