फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three and a half lakh rupees cheated from the woman in the name of sending her son to Singapore

बेटे को सिंगापुर भेजने के नाम पर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees cheated from the woman in the name of sending her son to Singapore
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र निवासी बाप बेटे ने गांव कैल निवासी सीमा देवी से उसके बेटे को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। बेटे को विदेश भेजकर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लालच में आकर महिला ने रिश्तेदारों से उधार लेकर अप्रैल 2019 में आरोपियों को रुपये व बेटे के दस्तावेज लिए थे, लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को न तो सिंगापुर भेजा और न ही किसी अन्य देश में भेजा। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

कैल निवासी महिला ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में पढ़ाई खत्म करने के बाद उसका बेटा सुमित विदेश जाना चाहता है। इस दौरान उनकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी विशाल के साथ हुई। विशाल पहले विदेश गया था। आरोपी विशाल ने उन्हें बताया कि उसके विदेशों में अच्छे संबंध में है। वह उसके बेटे सुमित को विदेश भेज सकता है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके बेटे का सिंगापुर भेजने की बात कही। सिंगापुर भेजने के लिए आरोपी ने उसे कुल तीन लाख 50 हजार रुपये का खर्च बताया। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने बेटे को सिंगापुर भेजने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये देने के लिए हां कर दी। बेटे को विदेश भेजकर अच्छे रुपये कमाने के लालच में आकर उसने रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपी को साढ़े तीन लाख रुपये व बेटे के दस्तावेज दे दिए। उसने आरोपी विशाल व उसके पिता वेदपाल को अप्रैल 2019 में 50 हजार व एक-एक लाख रुपये करके चार बार आरोपियों को पूरा पैसा दे दिया, लेकिन साढ़े तीन लाख रुपये, बेटे के दस्तावेज व फोटो लेने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे को न तो सिंगापुर नहीं भेजा। पुलिस ने मामले में कुरुक्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी विशाल व उसके पिता वेदपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कंवल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed