फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three accused of shadab murder case arrested

शादाब की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
three accused of shadab murder case arrested
सीआईए टू की टीम ने अमादलपुर पुल पर हुई बुड़िया निवासी शादाब की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में तीन साल से चल रही पुरानी रंजिश को लेकर शादाब की हत्या करने की बात कुबूली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम ने शादाब हत्याकांड में गुप्त सूचना पर अमादलपुर निवासी मोहित, बुड़िया निवासी सचिन सैनी और सुभान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शादाब और बिलाल व चरणजीत के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। जिस वजह से उन्होंने उसकी हत्या की। रंजिश किस कारण से चल रही थी। इस बात का पता बिलाल और चरणजीत की गिरफ्तारी के बाद होगा।
विज्ञापन

यह था मामला
बुड़िया निवासी चांद ने बुडिया थाना पुलिस को बयान दिए थे कि उसका भाई शादाब (28) बुड़िया में रेडीमेंट कपड़ों की दुकान करता है। वह 30 जून को किसी काम से अमादलपुर गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे उसके भाई के दोस्त गांव अमादलपुर निवासी पिंटू राणा का फोन आया कि शादाब को 10-12 युवकों ने अमादलपुर पुल पर रॉड व डंडों से चोटें मारी हैं। वह अपने भाईयों के साथ तुरंत अमादलपुर पुल पर पहुंचा। वहां पर देखा कि उसके भाई की हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल में ले जाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस बुलाई हुई थी। गंभीर हालत में वे अपने भाई को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। जब वे पीजीआई के लिए चले तो हालत और बिगड़ गई। इस पर उन्होंने उसे गाबा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान शादाब की मौत हो गई। उसे पता चला है कि रंजिश के चलते उसके भाई के साथ माली माजरा निवासी अभिषेक कांबोज उर्फ शाका, मोंटी, बुड़िया निवासी सोनू गुर्जर, बिलाल, उस्मान, भोगपुर निवासी चरणजीत, चुन्ना भट्टी निवासी आबिद और अन्य ने मारपीट की है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक, मोंटी, सोनू, बिलाल, चरणजीत व आबिद को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीआईए टू इंचार्ज महरूफ अली का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड में आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed