फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused of rape found guilty, sentence to be pronounced today

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के तीन आरोपी दोषी करार,आज सुनाई जाएगी सजा

Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Three accused of rape found guilty, sentence to be pronounced today
यमुनानगर। नाबालिग लड़की काे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट तीनों दोषियों को 19 अक्टूबर को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन

मार्च 2024 को थाना गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 14 साल की बेटी घर से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बाद में किशोरी को गोल्डन पुरी स्थित एक मकान से बरामद कर लिया था। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी का मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी को अगवा कर बरवाला ले गया था, जहां एक मकान में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी किशोरी को यमुना नगर ले आया और गोल्डन पुरी में अपने मकान में बंद कर दिया, जहां से पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी की मां और दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। केस की सुनवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को बरी कर दिया, जबकि तीन दोषियों को 19 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed