फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused of murder arrested, Yamuna nagar

भाजपा कार्यकर्ता केदारनाथ की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused of murder arrested, Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर में जमीन के विवाद में हुई भाजपा कार्यकर्ता केदारनाथ की हत्या के मामले में सीआईए वन की टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नाहरपुर निवासी इस्पात अली, उसके भाई नसीम अली व इल्यास के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए वन इंचार्ज राकेश कुमार मटोरिया ने बताया कि 11 मार्च को नाहरपुर में जमीन के विवाद के चलते भाजपा कार्यकर्ता केदारनाथ के साथ पड़ोसियों की मारपीट हो गई थी, जिसमें केदारनाथ की मौत हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। इस वारदात को सुलझाने का जिम्मा सीआईए वन की टीम को दिया गया था। मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि केदारनाथ की हत्या के आरोपी इस समय नाहरपुर के नजदीक घूम रहे है।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी इस्पात अली, उसके भाई नसीम अली व इल्यास को काबू किया। इससे पहले पुलिस दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि केदारनाथ हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
उल्लेखनीय है कि 11 मार्च की सुबह भाजपा कार्यकर्ता नाहरपुर निवासी पंडित केदारनाथ अपने भतीजे के साथ अपने घर के सामने पड़े प्लाट में ईंटें बिछवा रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के इकरार, यूनिस, साहिल, इसरार, इलयास, अय्यूब, तयूब, इलताफ, नसीम, काली, इसताक समेत तीन महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने सरिये व डंडों से उसपर हमला किया था। एक व्यक्ति के हाथ में देसी कट्टा भी था। मारपीट में केदारनाथ बेहोश होकर नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया था। पुलिस ने तब 14 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। अब तक मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed