फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused arrested for assaulting police personnel

Yamuna Nagar News: पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for assaulting police personnel
यमुनानगर। अपराध शाखा एक की टीम ने सितंबर 2024 में रादौर के बापा गांव में युवक व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने व पुलिस से मारपीट व अभद्रता करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बापा गांव निवासी गौरव कुमार, जगदीप सिंह उर्फ विशाल व नसीब सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज निरीक्षक वीरेंद्र वालिया ने बताया कि बापा गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपने पिता जगदीश के माध्यम से सरपंच परमजीत की आरटीआई लगवाई थी। जिसमें सरपंच से उनके द्वारा एजुकेशन के दस्तावेज व गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई थी। आरोप है कि इस आरटीआई को लेकर सरपंच ने धमकी दी। परिवार सहित गांव छोड़ने व गोली मारने की धमकी दी। मना करने पर सरपंच ने गांव के परमजीत पम्मा, रविंद्र छोटा, जितेंद्र, निशांत, जगदीप, रज्जा, धर्मा, नसीब, भोला, गौरव, अजय व संजू आदि के साथ मिलकर घर व दुकान पर हमला कर दिया। भाई की दुकान का शीशा तलवार मारकर तोड़ दिया। सरपंच ने कट्टे से फायर किया। किसी तरह से उससे बचे। जब डायल 112 की टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस से भी अभद्रता की। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस संबंध में रादौर थाना में 23 सितंबर 2024 को केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed