फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Threatened to kill the doctor

शहर के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को पत्र भेज धमकी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the doctor
नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गोयल को पत्र भेज अज्ञात ने जान से मारने की धमकी दी है। यह पत्र डॉक्टर को अपने टेबल पर रखा हुआ मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जगाधरी में आई केयर सेंटर के नाम से आंखों का अस्पताल है, जहां वह रोजाना सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच व उपचार करता है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे जब वह ओपीडी के लिए अपने ऑफिस में गया तो उसे अपने टेबल पर एक पत्र प्राप्त हुआ। इसमें उसे अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी हुई थी। पत्र प्राप्त होने के बाद से वह और उसका परिवार भय महसूस कर रहा है। डॉक्टर ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed