फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Threatened to kill the contractor who caught CSI

सीएसआई को पकड़वाने वाले ठेकेदार को जान से मारने की मिली धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the contractor who caught CSI
नगर निगम के सीएसआई रिश्वत मामले में नया मोड़ आ गया है। ठेकेदार जिंदल कुमार ने अब अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी को लिखित में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि जब से उसने सीएसआई को पकड़वाया है, उसे नकाबपोश धमकियां दे रहे हैं। यदि उसने केस वापस नहीं लिया, तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। जिसका सीधा सीधा इशारा सीएसआई की ओर जाता है। चूंकि यही केस वापस लेने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार जिंदल कुमार ने इस बारे बुधवार को एसपी को शिकायत देकर उसकी हिफाजत करने की गुहार लगाई है, लेकिन सीएसआई पहले दिन से ही जेल में बंद है। वहीं, मामले में दो और बड़े अधिकारियों को रिश्वत का आरोपी बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि सीएसआई जेल के अंदर से शिकायतकर्ता को धमकियां दिलवा रहा है या यह बाहर बैठे कर्मचारी और अधिकारी फंसने के डर से ऐसा कर रहे हैं। चूंकि इस मामले में विजिलेंस आरोपी सीएसआई से रिश्वत में पहले लिए एक लाख रुपये बरामद नहीं कर पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने यह दी शिकायत
पुराना हमीदा निवासी जिंदल कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसे पिछले दो दिनों से नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। आरोपी नकाबपोश बिना नंबर की बाइक पर आते और उसे रास्ते में आते जाते धमकाते है। आरोप है कि आरोपी उसे सीएसआई अनिल नैन व उसके साथ दीपक पर रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज केस को वापस लेने की बात कहते है। दरअसल बीते शुक्रवार की रात को जिंदल कुमार की शिकायत पर नगर निगम के सीएसआई अनिल नैन व उसके दोस्त दीपक के खिलाफ तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्टेट विजिलेंस की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। अब आरोपी जेल में है। जिंदल ने बताया कि उसे पूरा अंदेशा है कि आरोपी सीएसआई अनिल नैन के साथी ही उसे रास्ते में आते जाते धमकाते है। उसे नाजायज परेशान कर रहे है और जान से मारने की धमकियां दे रहे है। उसे आरोपियों से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी कमलदीप गोयल ने ठेकेदार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआई को किया निलंबित
रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार सीएसआई को नगरनिगम कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार को सीएसआई अनिल नैन के निलंबित किए जाने के आर्डर जारी किए शुक्रवार रात को सीएसआई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी थी। सोमवार को इसकी कार्रवाई की गई और मंगलवार को ऑर्डर जारी कर दिए गए, लेकिन इस पूरे मामले में बोलने से नगर निगम के अधिकारी बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed