फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Threatened in the name of gangster Kala Rana

Yamuna Nagar News: गैंगस्टर काला राणा का नाम लेकर दी धमकी

Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Threatened in the name of gangster Kala Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार को गैंगस्टर काला राणा का नाम लेकर धमकाया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए। आरोप में थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव मलिकपुर बांगर के युवक पर लगे हैं, थाना व्यासपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शिकायत में रजनीश कुमार ने बताया कि गांव मलिकपुर बांगर में उनका निर्माणाधीन मकान है। अभी गांव से कुछ दूरी पर बने घर में रहते हैं। मलिकपुर बांगर में बन रहे मकान पर 17 अक्तूबर को दिवाली पर्व नजदीक होने के कारण लड़ियां लगाने गए थे। इसी दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई, तब वह घर से कुछ दूर टहलने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव का रिंकू कहने लगा कि तेरे नाम का फार्म भर दूं। उसकी बात को अनसुना कर वह आगे बढ़ गए। फार्म भरने की बात रिंकू ने तीसरी बार कही तो उसे पूछा कि कैसा फार्म? उसे बताया कि उन्हें कोई फार्म नहीं भरवाना है। इस पर रिंकू मोबाइल मांगने लगा, उसे देने से इंकार किया तो वह तैश में आकर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रिंकू ने कहा कि गैंगस्टर काला राणा उसकी मौसी का लड़का है। साथ ही उसने उसे (रजनीश) व बच्चों को गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान रिंकू ने उसके बच्चों की उम्र भी बताई। अगले दिन गांव के मौजिज लोगों और संगठन पदाधिकारियों को पूरा मामला बताया। इस पर पंचायत हुई। त्योहारों में माहौल न बिगड़े, इसलिए दोनों पक्षों में बातचीत के लिए 24 अक्तूबर की तारीख तय हुई।

रजनीश का आरोप है कि रिंकू न पंचायत और न पुलिस के बुलाने पर थाने में आया, तब उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रजनीश ने बताया कि उनका कर्नाटक से नारियल लाने का काम है, जिस कारण काफी समय घर से बाहर रहना पड़ता है। धमकी मिलने के बाद से यही चिंता है कि नए बने मकान में शिफ्ट होते हैं तो परिवार को अकेले कैसे छोड़कर जाएंगे। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed