{"_id":"670da2c07c5ac1c0180efc14","slug":"thousands-of-rupees-were-swindled-in-the-name-of-work-from-home-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-126873-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर बैठे काम के नाम पर हजारों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर बैठे काम के नाम पर हजारों की ठगी
Tue, 15 Oct 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घर बैठे काम करने (वर्क फ्राॅम होम) के नाम पर न्यू हमीदा कालोनी निवासी ममता डांग के साथ 43 हजार रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने उसे टास्क देने के नाम पर रुपये जमा कराए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ममता डांग ने बताया कि एक दिन वह इंस्टाग्राम की रील देख रही थी। तभी उस पर एक विज्ञापन आया। जिसमें वर्क फ्राॅम होम लिखा हुआ था। जिसके साथ में ही लिंक दिया हुआ था। जिस पर उसने क्लिक किया तो वह लिंक उसे व्हाट्सएप ले आया। जिसके बाद टेलीग्राम ग्रुप एडी रेनी में उसे जोड़ दिया गया। जहां पर उसे कुछ टास्क दिए गए। जिसमें से कुछ स्क्रीन शॉट लेकर वापस उसी ग्रुप में भेजने के निर्देश मिले।
उसने यह स्क्रीन शाॅट भेजे। इसके बाद टेलीग्राम के एक अन्य ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर एक हजार रुपये टास्क पे करने के मांगे गए। अधिक लाभ के लालच में आकर उसने यह रुपये गुगल पे कर दिए। ठग ने उन्हें कहा कि अब उसकी प्राेफाइल बन गई है। इसके लिए दो हजार रुपये टास्क पे करने के नाम पर मांगे। कहा गया कि जो भी प्रोफिट होगा। वह प्रोफाइल में जमा हो जाएगा। इसके बाद दस हजार रुपये मांगे गए। यह रुपये भी गुगल पे के माध्यम से भेज दिए गए।
विज्ञापन
उधर से प्राेफाइल पर प्राेफिट होने के स्क्रीन शॉट भेजे गए। जिसके बाद 30 हजार रुपये की मांग की गई। जब यह रुपये देने मना किया तो ठग ने कहा कि यदि रुपये जमा नहीं किए तो पिछला टास्क के प्रोफिट नहीं मिलेगा। जिस पर 30 हजार रुपये भी जमा करा दिए। बाद में और रुपये की मांग की जाने लगी। वह रुपये नहीं दिए।
जब प्रोफिट के रुपये निकालने लगे तो वह भी नहीं निकले और टेलीग्राम आईडी से ब्लाॅक कर दिया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।