फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of rupees were grabbed by pretending to work from home

Yamuna Nagar News: घर बैठे काम करने का झांसा देकर हजारों रुपये हड़पे

Mon, 25 Mar 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees were grabbed by pretending to work from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर बैठे काम करने व रुपये कमाने का झांसा देकर ठगों ने शंभुनाथ से 96 हजार 500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस काॅलोनी निवासी शंभुनाथ ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने कहा था कि घर से ऑनलाइन काम करने की सुविधा के साथ-साथ उसके पास रुपये कमाने का मौका है। वह उसकी बातों में आ गया और घर से काम करने के लिए तैयार हो गया।

शुरूआत में उसे कुछ काम देते रहे, जिसके बदले में रुपये भी मिले। बाद में ठग ने उन्हें बातों में उलझा लिया और अधिक रुपये कमाने का लालच देकर अलग-अलग कर तीन बार में 96500 रुपये अपने खाते में जमा कराए। इसके बाद उसे रुपये नहीं मिले। उसने गांधीनगर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed