{"_id":"67461db9436f928eba033735","slug":"thousands-of-rupees-in-cash-snatched-from-woman-after-making-her-unconscious-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128972-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को बेहोश कर छीनी हजारों की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को बेहोश कर छीनी हजारों की नकदी
विज्ञापन
यमुनानगर। बस स्टैंड पर गांधी नगर कॉलोनी निवासी लीला रानी को बेहोश कर अज्ञात व्यक्ति उसके कानों से सोने की बालियां और थैले से तीन हजार रुपये उड़ा ले गया। महिला को जब होश आया तो उसे चोरी का पता चला। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर कॉलोनी निवासी लीला रानी ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे वह अपने बेटे संजय से मिलने के लिए बराड़ा जा रही थी। बराड़ा की बस में बैठने के लिए वह बस स्टैंड पहुंची। जहां उसे एक अनजान व्यक्ति मिला।
आरोपी उसे बराडा जाने वाली बस के बारे में बात करने लगा। आरोपी से बात करते हुए उसे कुछ होश नहीं रहा। काफी देर बाद जब उसे होश आया तो वह बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास बैठे हुए थी।
विज्ञापन
उसके कानों से सोने की लगभग चार तोले की बालियां और थैले से तीन हजार रूपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। फोन करके भी मौका पर बुलाया है। जांच करने पर उसके थैले से एक कपड़े का बंडल मिला। जिसमें कुछ कागज के टुकड़े व 20 रुपये का नोट था। देखने में यह बंडल नोटों की गड्डी जैसा लग रहा था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके कानों से सोने की बालियां व तीन हजार रुपये की चोरी की है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।