फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of rupees cheated from the driver in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम पर चालक से हजारो रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees cheated from the driver in the name of getting loan
पशुओं के लिए ऋण दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने मोदी मिल के डायरेक्टर के चालक से साढ़े 94 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले लोन की फाइल तैयार करने के नाम पर चालक से 9500 रुपये ले लिए। इसके बाद लोन के लिए दिए ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर बैंक से 85 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये मांगने पर आरोपी ने चालक को सुसाइड के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सभापुर सैनी फार्म निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह मोदी मिल के डायरेक्टर दिनेश कौशिक के पास चालक का काम करता है। उनके मालिक दिनेश कौशिक का गाबा अस्पताल के नजदीक एक पीजी है। वह अकसर अपने मालिक के साथ पीजी पर आता जाता है। 25 अप्रैल को उसकी मुलाकात पीजी में रह रहे हिमांशू उर्फ रोहित उर्फ देवेंद्र से हुई। जहां आरोपी ने रोहित नाम से कमरा लिया हुआ था। आरोपी ने उसे बताया कि यदि उनके पास भैंस है तो वह उस पर उसे सात लाख रुपये का डेयरी लोन दिलवा देगा। इस पर उसे तीन लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। ऋण पास होने पर उसे 50 हजार रुपये कमीशन देनी होगी। इसके बाद आरोपी ने इस प्रक्रिया के लिए 9500 रुपये फाइल चार्ज का खर्च बताया और आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो फोटो, ब्लैंक चेक, जमीन की फर्द व डेयरी की फोटो मांगी। इसके बाद रात को आरोपी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर इंश्योरेंस के नाम पर 20 हजार रुपये और मांगे। शक होने पर उसने एक मई को आरोपी को लोन कराने से मना कर दिया और अपने सभी दस्तावेज व 9500 रुपये वापस मांगे। आरोपी ने ईद की छुट्टी होने पर उसे दो दिन बाद रुपये व दस्तावेज देने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसके असली चेक की रंगीन फोटो स्टेट कर उस पर कैंसिल लिखकर उसे भेज दिया। जबकि असली चेक अपने पास रखा। आरोप है कि इसी बीच देवेंद्र ने उसके चेक का इस्तेमाल कर उसके खाते से 85 हजार रुपये अपने डेरा बस्सी स्थित पीएनबी के खाते में डलवा ली। इसका पता चलने पर जब उसने आरोपी से बात की तो आरोपी ने उसे सुसाइड के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस तरह आरोपी ने उससे 94500 रुपये की धोखाधड़ी की। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी हिमांशु उर्फ रोहित उर्फ देवेंद्र व उसके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed