फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of devotees gathered in the procession to mark the birth anniversary of Guru Ravidass

गुरु रविदास जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्घालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees gathered in the procession to mark the birth anniversary of Guru Ravidass
यमुनानगर। गुरु रविदास जी के 645वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा खालसा कॉलेज रोड की तरफ से शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा खालसा कॉलेज रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर से आरंभ हुई। शोभा यात्रा में 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां शामिल हुई। सभी में गुरु रविदास जी की जीवनी से संबंधित झांकियों को दर्शाया गया।
विज्ञापन

श्रद्घालुओं ने शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। श्रद्घालुओं ने वर्कशाप रोड, मॉडल टाउन समेत कई जगहों पर प्रसाद वितरण भी किया। श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा खालसा कॉलेज रोड के प्रधान जनता राम रौंटा, सचिव रणजीत कैंसे, कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह व देवी लाल बूखड़ा ने बताया कि शोभा यात्रा मंदिर से आरंभ होकर भगत सिंह चौक से होते हुए वर्कशाप रोड, मॉडल टाउन, गोबिंदपुरा व रेलवे रोड से होते हुए नेहरू पार्क गेट पर संपन्न हुई। बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली। हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं, गुरु रविदास मंदिर सभा मुंडा माजरा के प्रधान राकेश कुमार, सचिव रामपाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र, गोल्टी, विपिन, नरेंद्र समेत अन्य लोगों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। मुंडा माजरा गांव की तरफ से शोभा यात्रा में झांकी भी शामिल की गई। उधर, भारतीय मानव अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने वर्कशाप रोड पर ज्योति होटल के नजदीक शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जल, फल, प्रसाद वितरण भी किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन कश्मीरी लाल, हरिराम, जिला प्रधान मोहन लाल ससौली, हरिराम, मोहन लाल, जसमेर, इंद्राज भक्त, नरेंद्र चुघ, रवि, जगदीश नरवाल, सुभाष, डॉ. श्रवण, मनीष कुमार, संदीप कुमार व सुरेश कुमार ने कहा कि हम सभी को गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed