Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sant Ramdayal remembered on his death anniversary

Yamuna Nagar News: बरसी पर संत रामदयाल को किया नमन

Wed, 11 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sant Ramdayal remembered on his death anniversary
 गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित संत। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लालदास कपालमोचन में ब्रह्मलीन संत रामदयाल का बरसी समागम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। समागम में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन संत को नमन किया और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
गद्दीनशीन संत निर्मलदास ने कहा कि संत रामदयाल महाराज की ओर से शुरू किया गया सेवा और धर्म प्रचार का कारवां आज बड़े स्तर पर आगे बढ़ रहा है। गुरु घर में संत रविदास की वाणी से लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत रामदयाल ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा, गुरु वाणी के प्रचार और समाज को सही दिशा दिखाने में समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी सादगी, सेवा और भाईचारे का संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जगतगिरी आश्रम पठानकोट के संत गुरदीप गिरी ने कहा कि जिस प्रकार चंदन के साथ रहने से इरंड का पेड़ भी सुगंधित हो जाता है, उसी प्रकार संतों का सान्निध्य इंसान के जीवन को बदल देता है। संतों की संगति से मन की मैल दूर होती है और व्यक्ति बुराइयां छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत सोमदास बेगमपुरा तंदवाली, संत धर्मदासबिंजलपुर, संत फकीर दास और संत बाबा रामसिंह सहित अन्य संतों ने भी गुरु वाणी पर चलने, मानव सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष कमल बराड़ा और जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम अपनी टीम के साथ पहुंचे और संतों का आशीर्वाद लिया। समागम में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed