{"_id":"65834b118eb6fd89b90101a7","slug":"thousands-cheated-by-luring-more-profit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-10927-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिक लाभ कमाने का लालच देकर हजारों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिक लाभ कमाने का लालच देकर हजारों ठगे
Thu, 21 Dec 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठगों से शहर की राम नगर कॉलोनी निवासी ज्योति कपूर को कंपनी में पैसे निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 43 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों ने अपना विश्वास जताने के लिए पहले तो ज्योति के अकाउंट में कुछ पैसे भेजे। बाद में आरोपियों ने पैसे भेजने बंद कर दिए।
ज्योति कपूर ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर नौकरी के संबंध में एक संदेश आया। उसने अपनी आय में वृद्धि के लिए मोबाइल पर आए संदेश को फॉलो किया। जब उसने संदेश को खोला तो उसे भेजने वाले साइबर ठगों ने उससे विभिन्न साइटों पर पांच सितारा रेटिंग देने को कहा। रेटिंग देने के बाद उसे तीन सौ रुपये का भुगतान किया गया।
इसके बाद आरोपियों ने उससे अधिक रिटर्न पाने के लिए पैसे निवेश करने की पेशकश की। जिस पर उसने आरोपियों द्वारा बताए गए अकाउंट में तीन हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद उसे 78 सौ रुपये प्राप्त हुए। जिस कारण उसे आरोपियों पर विश्वास हो गया। इसके बाद उसने आरोपियों ने उसे अधिक पैसे निवेश करके अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
उसने आरोपियों पर विश्वास करके आरोपियों द्वारा बताई गई कंपनी में 43 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके अकाउंट में पैसे नहीं भेजे। जब उसने इस संबंध में आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने उसके पैसे वापस देने से मना कर दिया। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।