फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Those who complain of cheating by the Society sp

सोसाइटी बनाकर ठगने वालों की शिकायत एसपी को

Tue, 20 May 2014 12:38 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Tue, 20 May 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोसाइटी बनाकर लोगों की एफडी कर रकम हड़पने के मामले में लोग एसपी से मिले। पीड़ितों ने एसपी से उनके रुपये वापस दिलवाने की मांग की है। पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों से उनके पैसे वापस दिलाने और आरोपियों से जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे उनके के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वारदात को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


हड़प ली जीवनभर पूंजी
भाटिया नगर निवासी कृष्णा भाटिया ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। दिनरात मेहनत कर कुछ पैसे जोड़े थे, सोचा इनकी एफडी करा लूं, जब जरूरत पड़ेगी निकलवा लूंगी। उसका कहना है कि वह एफडी कराने के लिए पीएनबी बैंक में गई थी, लेकिन वहां पर मोहन लाल वैद्य व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अपने द्वारा बनाई सोसाइटी में एफडी कराने की बात गई।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सोसाइटी में उसे 15 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ब्याज अधिक मिलने को लेकर उसने नवंबर 2012 में दो लाख की एफडी करा ली थी। उसका कहना है कि गत वर्ष मई में उसकी एफडी पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह पैसे लेने गई तो उन्होंने पैसे नहीं दिए। उसका कहना है कि उसने बैंक कर्मियों की सोसाइटी में तीन एफडी कराई थी। तीनों के ही पैसे नहीं दिए गए हैं। आरोप है कि जब भी आरोपी बैंक कर्मियों से पैसे मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां दी।


पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि अगर दोबारा रुपये मांगने आई तो वह सुसाइड नोट पर उसका लिखकर आत्महत्या कर लेंगे और उसे फंसा देंगे। महिला ने एसपी से मांग की है कि आरोपी से उसे जान व माल का खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed