फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thirty seal illegal buildings, eleven Girain

इकतीस अवैध बिल्डिंग सील, ग्यारह गिराईं

Fri, 28 Feb 2014 12:12 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 28 Feb 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण कर दुकानें और बिल्डिंग बनाए बैठे लोगों पर
विज्ञापन
शिवरात्रि का दिन भारी पड़ गया। नगर निगम अधिकारियों की लंबे समय से इन अवैध निर्माण पर नजर थी।

वीरवार को अधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ऐसी 42 बिल्डिंग पर कार्रवाई हुई जो अवैध तरीके से बनी थी। 42 में से 31 को निगम अधिकारियों न सील किया तो 11 पर पिला पंजा चलाया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन मौके पर पुलिस बल तैनात होने से लोगों की एक न चली।

नगर निगम अधिकारी अवैध निर्माण गिराने के लिए पूरे लावलश्कर के साथ पहुंचे थे, ताकि किसी भी हालात में कार्रवाई बंद न हो पाए। यह सब कार्रवाई जगाधरी जोन में हुई है। जो बिल्डिंग सील या फिर ध्वस्त की गई हैं वे गुलाब नगर पार्क, बुड़िया चौक, बुड़िया रोड, बुड़िया गांव, तेजली, गधौली और सुंदर विहार की थी। नगर निगम के ईओ केके जैन का कहना है कि कार्रवाई करने से पहले निर्माण मालिकों को नोटिस भी दिया था।

इसके बाद अब वीरवार को कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि निगम क्षेत्र में जो भी अवैध निर्माण हो रखे हैं उन पर कार्रवाई करने का सिलसिला जारी रहेगा। अभी शहर में कुछ अन्य अवैध निर्माण नोटिस में आए हैं, जिन पर भी कार्रवाई करने की रणनीति बनाई जा रही है।

इन्हें किया सील
 निगम टीम की ओर से अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए एक सर्विस स्टेशन, धर्म कांटा, राजनीति दल का कार्यालय और अन्य कई मकान, दुकानें और बिल्डिंग सील की, वहीं एक मकान की चहारदीवारी और कई दुकानों को तोड़ा भी गया। 

लंबे समय से किए थे अवैध निर्माण
निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन अवैध निर्माण को गिराया गया है या फिर सील किया गया है यह काफी पुराना बनाया हुआ था। नगर निगम की ओर से कई दिनों से ऐसे कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने की रणनीति बनाई जा रही थी। इसको वीरवार को पूरा किया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अवैध तरीके से निर्माण करने का हक नहीं है। जो भी इस तरह निर्माण कार्य करेगा उसे पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पूरे इंतजाम के साथ दिया अंजाम
पिछले दिनों निगम के अधिकारी बाड़ीमाजरा रोड पर भी इसी तरह से अवैध निर्माण को गिराने के लिए गए थे। लेकिन वहां पर हंगामा इतना बढ़ गया था, कि अधिकारियों और लोगों के बीच झड़प तक हो गई थी। इसमें निगम के ईओ और एक अन्य कर्मचारी को चोट भी लगी थी, वहीं पुलिस ने कई लोगों पर मामला दर्ज भी किया था। उस समय के अधूरे इंतजामों से सीख लेते हुए इस बार निगम अधिकारियों ने इंतजाम पुख्ता रखे। निगम की टीम काफिले की तरह अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंची थी। दो जेसीबी, कई ट्रैक्टर ट्रालियां और कई अधिकारियों की गाड़ियां तो काफिले में थी ही साथ ही पुलिस कई गाड़ियां भी टीम के साथ चल रही थी। निगम अधिकारी अवैध निर्माण गिराने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों की फौज लेकर पहुंचे थे।
निगम की कार्रवाई गलत
जिन लोगों के निर्माण गिराए गए हैं। उनका कहना है कि निगम अधिकारियों की यह कार्रवाई गलत है। उन्हें नियम पूरा करने का समय नहीं दिया गया है। वहीं जो कार्रवाई की गई वह उन्हें बिना बताए की गई है। हमारे पास नोटिस भी नहीं पहुंचे थे। जिन लोगों के निर्माण सील हुए हैं उनमें बेचैनी का माहौल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed