{"_id":"adf3c84e724aac7f5e7ae964405464c1","slug":"thirty-five-animals-freed-from-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से मुक्त करवाए पैंतीस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों से मुक्त करवाए पैंतीस पशु
यमुनानगर
Updated Sun, 02 Feb 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं को वाहन में भरकर वध
विज्ञापन
के लिए यूपी लेकर जा रहे तीन तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने
उनके कब्जे से 14 भैंस व 21 कटड़ों को मुक्त करवाया है।
पुलिस ने तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस ने एक अन्य स्थान से तस्करों से आठ बैलों को छुड़वाया है।
गोरक्षा दल के जिला संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि शनिवार तड़के उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पंजाब की ओर से टाटा-407 में मवेशियों को भरकर उन्हें वध के लिए शहर के रास्ते यूपी की ओर लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस व गोरक्षा दल के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शुगर मिल के नजदीक नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने एक वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने अपने वाहन की गति तेज कर ली। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने वाहन में से ठूंस ठूंसकर भर रखे 14 भैंस व 21 कटड़ों को मुक्त कराया। पुलिस ने पशु तस्करं माजिद, कुफरान व सलमान को गिरफ्तार कर लिया, वहीं खिजराबाद पुलिस ने ताजेवाला मार्ग से बैलों को गोकसी के लिए यूपी लेकर जा रहे एक तस्कर से आठ बैलों को मुक्त कराया है।