{"_id":"66986f3b509a426e78013859","slug":"third-merit-list-for-admission-in-iti-will-be-released-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122175-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिला की आज जारी होगी तीसरी मेधा सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिला की आज जारी होगी तीसरी मेधा सूची
Thu, 18 Jul 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत वीरवार को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। तीसरी सूची में सीट पाने वाले विद्यार्थी 22 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। जबकि फीस जमा करवाने का विद्यार्थियों के पास एक दिन अतिरिक्त होगा। दाखिले के लिए प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एक दिन पहले संस्थान में सभी कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरणों की जांच की गई। दाखिले के लिए समिति सदस्यों के साथ हेल्प डेस्क सेंटर भी बनाए गए हैं। पहली दो की तरह तीसरी कट ऑफ लिस्ट भी अधिक होने की संभावना है। आईटीआई की पहली दोनों सूची 100 के पार रही।
विशेषज्ञों के अनुसार इस बार आईटीआई में रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं, जिसके चलते मेधा सूची अधिक जा रही है। इससे विद्यार्थियाें को ज्यादा परेशानी हो रही है। चूंकि उन्हें पसंदीदा ट्रेड नहीं मिल पा रही है। यही कारण है कि दो सूची में अलॉट 1069 सीटों में से सिर्फ 568 ही भर पाई हैं। दोनों सूची में जारी सीटों में से 501 सीट खाली रह गई हैं। जबकि आईटीआई में कुल 1344 सीटें हैं। अभी दाखिले के दो चरण और नोडल आईटीआई की कुल 776 सीटें खाली हैं। जिसके लिए तीसरे व चौथे चरण की प्रक्रिया होगी। इस बार आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 8620 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अत्याधिक आवेदन होने के चलते कट ऑफ ज्यादा रही है।
-- -- -- --
23 जुलाई को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत आज तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। तीसरा चरण 18 से 22 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन ही विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। दस्तावेजों की जांच 22 जुलाई तक होगी। जबकि फीस जाम करने का अंतिम मौका 23 जुलाई तक होगा। दाखिला लेने के बाद यदि विद्यार्थी 23 जुलाई तक फीस जमा नहीं करेंगे, तब तक उनकी सीट पक्की नहीं होगी। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है। संस्थान नियमित समय पर खुलेंगे। विद्यार्थी मौके पर पहुंचकर अपना दाखिला करवाना सुनिश्चित करें।