{"_id":"67d8833e5b60d98bd8053e73","slug":"third-eye-will-keep-an-eye-on-railway-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134650-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर तीसरी आंख रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर तीसरी आंख रखेगी नजर
Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। कोरोना महामारी के कारण ठंडे बस्ते में रही रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर अब काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मार्डन स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी। इसके लिए स्टेशन परिसर में विभिन्न स्थानों पर करीब 60 कैमरे लगाए जाएंगे।
कैमरों से स्टेशन का प्रवेश व निकास, आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट घर, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, रेलवे फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढि़या, वेटिंग रूम सहित अन्य सभी स्थान कवर किए जाएंगे। रेलटेल ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सर्वर व कंट्रोल रूम की जगह का दौरा किया गया है। वहीं कैमरा लगने वाली सभी जगहों का भी अंतिम निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द ही स्टेशन परिसर में कैमरे लग जाएंगे।
यदि सब कुछ सही चला तो अप्रैल के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना साल 2019 में शुरू की गई थी। अगस्त 2019 में इसके लिए सर्वे किया गया था। अक्टूबर में इस पर काम शुरू कर दिया गया था। दो स्थानों पर कैमरे लगाए थे।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण काम रोक दिया गया। इस पर दोबारा काम शुरू करने के लिए 2022 में दोबारा सर्वे किया गया। उस समय 40 कैमरे लगाने की योजना थी। इसके बाद यमुनानगर जगाधरी स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया। जिसके अंतर्गत पूरे स्टेशन की कायाकल्प कर दी गई।
ऐसे में यह योजना लटकती गई। नवीनीकरण के बाद स्टेशन का दायरा बढ़ गया। जिसके बाद इस योजना का भी विस्तार कर दिया गया। अब इस योजना के तहत स्टेशन पर 60 कैमरे लगाए जाएंगे। इस पर काम शुरू हो गया है और जल्द ही पूरा स्टेशन तीसरी आंख की जद में होगा।
रेलवे परिसर में कैमरे लगाने के लिए रेलटेल (रेलवे टेलीकॉम) से अनुबंध किया गया है। स्टेशन पर 60 कैमरे लगाए जाने हैं। इस दौरान चार कैमरे रिवाल्विंग (घूमने वाले) लगाए जाएंगे। स्टेशन पर तीन प्लटेफार्म हैं। एक नंबर प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा 22 कैमरे लगाए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर 22 से 24 कैमरे लगाने की योजना है। इसके अलावा 10 कैमरे दोनों फुट ओवरब्रिज पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रतीक्षालय, टिकट घर, वेटिंग रूम के साथ प्रवेश व निकास पर कैमरे लगाए जाएंगे।कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने में बनाया जाएगा। यहां पर 52-52 इंच की दो से तीन एलईडी स्क्रीन लगाई जानी है। संवाद