फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Third accused of Radaur gang war arrested from Ghaziabad

रादौर गैंगवार: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद से पकड़ा गया हर्ष, वारदात वाले दिन चला रहा था शूटरों की गाड़ी

Tue, 31 Dec 2024 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

यमुनानगर के रादौर में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआइए टू टीम ने दो आरोपियों सचिन हांडा और अरबाज खान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Third accused of Radaur gang war arrested from Ghaziabad
पुलिस हिरासत में आरोपी हर्ष बाली। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड ने जिले को दहला दिया था। ऐसे में अब जिला पुलिस भी हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को दबोचा है।

विज्ञापन


वहीं सीआइए टू टीम ने दो आरोपियों सचिन हांडा और अरबाज खान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह दोनों हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों को गाड़ी उपलब्ध कराने वाले थे। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद सीआइए टू ने गाजियाबाद से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यमुनानगर के गांधीनगर निवासी हर्ष बाली है। 
विज्ञापन




आरोपी हर्ष बाली के इस हत्याकांड से सीधे तार जुड़े हैं। आरोपी हर्ष घटना के वाले दिन शूटरों के साथ पूरा दिन साथ रहा, वहीं उनकी गाड़ी को ड्राइव भी करता रहा। पुलिस का दावा हर्ष बाली शूटरों के बारे में काफी हद तक जानता है। ऐसे में टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी हर्ष बाली को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड लिया है। पुलिस को उम्मीद है आरोपी हर्ष बाली से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जिससे पुलिस उन खुनहगारों तक पहुंच जाएगी जिन्होंने 26 दिसंबर वीरवार को इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed