{"_id":"67731ad03b0dd2775603e2f8","slug":"third-accused-arrested-in-triple-murder-in-gang-war-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-550438-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैंगवार में में हुए ट्रिपल मर्डर में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैंगवार में में हुए ट्रिपल मर्डर में तीसरा आरोपी काबू
Tue, 31 Dec 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पुलिस तीन आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, हर्ष फायरिंग करने वाले शूटरों के साथ कार में मौजूद था।
एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि रादौर के खेडी लख्खा सिंह में बीते वीरवार को अपराधियों ने तीन व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। अपराध शाखा-2, स्पेशल स्टाफ यमुनानगर व थाना रादौर की टीम ने घटना में शामिल आरोपी गांधी नगर की पुरानी चौकी के पास रहने वाले हर्ष बाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वारदात के समय हर्ष शूटरों के साथ कार में मौजूद था। उसी ने फरार होने में उनकी मदद की थी। इससे पहले इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं । वारदात में शामिल अन्य अपराधियों को पकडने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है ।

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद
विज्ञापन