फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves targeted the house and factory, stolen goods worth two lakhs

घर और फैक्टरी को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख का सामान किया चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the house and factory, stolen goods worth two lakhs
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग स्थानों पर फैक्टरी व घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी बलविंद्र सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खजूरी रोड पर पुराना नहर पुल के पास मोंटी इंडस्ट्रीज के नाम से खराद की फैक्टरी है। जिसमें वह मशीनरी बनाने का काम करते है। रोज की तरह देर शाम करीब आठ बजे फैक्टरी बंद करके वह अपने घर आ गया था। सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फैक्टरी की दीवार पीछे से टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो फैक्टरी से दो बड़े बैंटरे, इनवर्टर, मशीन, पीतल वागन मैटल का सामान, कॉपर वायर, मशीनरी के टूल्स गायब थे। इसके अलावा फैक्टरी में बने उनके दफ्तर की दरवाजा भी टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो वहां से चेकबुक, जरूरी कागजात व तैयार सामान के पार्ट चोरी थे।
विज्ञापन

मोबाइल और मंगलसूत्र चुराया
विशाल नगर निवासी शबनम ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति वसीम रात को नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर वो और उसका आठ साल का बेटा था। रात करीब दस बजे वे खाना खाकर सो गए थे। अलसुबह करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो चारपाई पर रखा उसका मोबाइल व मंगलसूत्र गायब था। मोबाइल के कवर में नौ हजार रुपये भी थे। आरोप है कि रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति गेट फांद कर उनके घर में घुसा और मोबाइल व मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीफोन का तार चोरी
बीएसएलएन के जेटीओ संजीव कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को उनके पास सुभाघ लाइन आईटीआई रोड पर फोन बंद होने की शिकायत आई। जब उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो वहां से टेलीफोन के तार कटे हुए मिले। काफी मात्रा में तार गायब था। आरोप है कि अज्ञात ने टेलीफोन का हजारों रुपये का तार काट कर चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed