{"_id":"65a4593ec647a35c870e7d64","slug":"thieves-taking-advantage-of-fog-and-cold-people-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-12399-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोहरे व सर्दी का फायदा उठा रहे चोर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोहरे व सर्दी का फायदा उठा रहे चोर, लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सर्दी व घने कोहरे में चोरी का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। चाहे घर हो या फिर दुकान और खेतों में लगे ट्यूबवेल का सामान। हर जगह चोरों की नजर है। पुलिस ने पिछले दिनों खेताें में ट्यूबवेल के सामान की चोरियां करने वाले कई चोरों को पकड़ा था, लेकिन चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके अलावा लोगों के घरों व दुकानों से भी रोजाना चोरियां हो रही हैं।
करतारपुरा निवासी कृष्ण गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खजूरी रोड पर गणेश धर्म कांटा के पास उसकी शर्मा सर्विस स्टेशन के नाम से दुकान है। रात को वह दुकान से काम खत्म कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के गल्ले से 17 हजार रुपये, पीतल व काॅपर का सामान गायब मिला। दुकान की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।
बस में चढ़ते समय पर्स चुराया
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय सुखविंद्र सिंह का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में 2500 रुपये, यूरोप का आइडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। पंजाब के पटियाला निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी काम से यमुनानगर आया था। यहां से वह दोपहर को जगाधरी बस स्टैंड पर पहुंचा। जब वह बस में चढ़ने लगा। इस दौरान उसकी जेब से बदमाश ने पर्स चोरी कर लिया। उसे आसपास भी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
घर में चोरी करके भागे दो युवक
जगाधरी। थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में खेड़ा फार्म निवासी धन बहादुर ने बताया कि वह अंसल टाउन में घर बना रहा है। शाम करीब पांच बजे जब वह अंसल टाउन में गया तो उसके घर में पहले से ही दो अज्ञात लड़के घुसे हुए थे। जो उसे देख कर भागने लगे। उसने उन्हें पकड़ना चाहा तो वे उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। वह जाते समय घर से एसी का पाइप, प्लंबर का पीतल का समान, एसी की तार के दो बंडल चोरी करके ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
खेत में ट्यूबवेल से यूरिया व स्टार्टर चोरी
रादौर। थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में छोटा बांस निवासी किसान लाल चंद ने बताया कि उसने जेएमआईटी के सामने रादौर निवासी बसंत कुमार से खेत ठेके पर ले रखे हैं। चोरों ने रात को ट्यूबवेल का ताला व दीवार तोड़ कर स्टार्टर, ग्रीप, तार, पांच कट्टे खाद डाया व अन्य समान चोरी कर लिया। सुबह जब वह खेत में गया तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।