फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole LED from finance office

चोरों ने फाइनेंस कार्यालय से एलईडी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole LED from finance office
यमुनानगर। पुलिस ने अनाज मंडी कार्यालय में फाइनेंस कार्यालय का ताला तोड़ कर एलईडी व पांसरा से बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन

बूड़िया निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका पुरानी अनाज मंडी जगाधरी में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। रात को आठ बजे वह कार्यालय बंद कर घर चला गया था। सुबह उसने देखा कि उसके कार्यालय पर लगा ताला टूटा हुआ था। रात को चोरों ने ताला तोड़ कर वहां से एलईडी व रुपये चोरी कर लिए। उसने चोरी की शिकायत थाने में दी।

वहीं जिला अंबाला के थाना नारायणगढ़ के गांव नंदूवाली निवासी जितेंद्र ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पांसरा में अशोक के मकान में किराये पर रहता है। उसने अपनी बाइक कमरे के बाहर गली में खड़ी की थी। वह कहीं जाने लगा तो गली में बाइक नहीं थी। तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला तो उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed