{"_id":"64e266b46f960dc4990bff14","slug":"thieves-stole-lakhs-of-rupees-and-jewelry-from-two-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-4315-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये व गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये व गहने चुराए
विज्ञापन
चोरों ने गांव अलीशेरपुर माजरा व गार्डवाली के दो घरों में चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों जगहों का मुआयना करने के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया।
गांव अलीशेरपुर माजरा निवासी अंकित कुमार अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। बाहर आंगन में पिता व भाई दिनेश सोए हुए थे। रात को उनके घर में दीवार फांदकर चोर घुस गए। अलमारी से छह तोले सोने के जेवरात व 50 हजार रुपये सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो चोरी का पता लगा। कमरे के अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। बिलासपुर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
वहीं, गार्डवाली निवासी अनिल कुमार के घर भी चोरी कर ली गई। वह भी अपने परिवार के साथ घर पर सोए हुए थे। रात को उनके घर में चोर घुस आए। चोर उनके घर से जेवरात व लगभग 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। अनिल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।