फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole jewelery worth lakhs including cash from three houses

तीन घरों से चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery worth lakhs including cash from three houses
चोरों ने तीन अलग अलग घरों के ताले तोड़ तीन लाख 35 हजार की नकदी समेत करीब सात लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया। शांति कॉलोनी में चोरों ने दो लाख 83 हजार रुपये समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये के गहने चोरी किए। चोरी के समय परिवार अपनी फैक्टरी में पेठा पैक करने गया हुआ था। दूसरी चोरी मैहलावाली में हुई। यहां से चोर 50 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के गहने चुरा ले गए। उस समय परिवार कुरुक्षेत्र रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी तरह सुंदर विहार कॉलोनी में चोर लगभग 50 हजार रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर ले गए। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शांति कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पेठे का काम है। उसकी तेजली राम शरण मंदिर के सामने पेठे की फैक्टरी है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित फैक्टरी चला गया था। जहां उन्होंने पेठा पैक करना था। वीरवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो गेट का ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी व संदूक खुली पड़ी थी। जांच करने पर घर से दो लाख 85 हजार रुपये की नकदी, चार सोने की अंगूठियां, सोने का कमरदाना, एक किलो चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैहलावाली निवासी संजीव कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। देर शाम को वह अपने परिवार सहित कुरुक्षेत्र के गांव संतोखपुर निवासी अपनी साली राजेंद्र कौर के घर गया था। वहां जाने से पहले वह अपने घर को ताला लगाकर गया था। सुबह उसके पास उसके भाई रणजीत का फोन आया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर अलमारी से सोने का एक गले का हार, झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चार जोड़ी पायल व दीवान बेड में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर विहार कॉलोनी निवासी पूजा ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर में घुसकर लोहे के बक्से से चांदी की दो पायल, तीन जोड़ी चुकटी, बच्चों के कंगन, सोने के दो टॉप्स व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह बक्से की जांच करने लगी तो चोरी का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed