फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole jewelery and cash worth lakhs by breaking the grill of retired railway worker's house

रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर की ग्रिल तोड़ चोरों ने लाखों के गहने व नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth lakhs by breaking the grill of retired railway worker's house
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गोविंद विहार जगाधरी वर्कशॉप में निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी शशि प्रसाद बंदुनी के घर को निशाना बनाकर चोर 30 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। रेलवे कर्मी दो महीने से देहरादून में अपनी पत्नी का इलाज करवा रहे हैं। रविवार रात करीब 9 बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन पर घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी होने की सूचना दी। सोमवार सुबह शशि और उनकी बेटी सरोजी देहरादून से यहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर अलमारी से 30 हजार की नकदी, शशि की पत्नी का पासपोर्ट, रेलवे का आई कार्ड, पैन कार्ड, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक, दो गैस एजेंसी की कॉपियां, दो मंगलसूत्र, दो सोनू की अंगूठियां, सात विदेशी घड़ियां, यूको बैंक के लॉकर की चाबी, सोने के कड़े व लेडिज अंगूठी गायब चोरी है। शशि ने बताया कि कुछ ऐसा सामान चोरी है जो उनकी पत्नी को ही पता है, उनके घर लौटने पर बाकी सामान का पता चलेगा। चोरी हुए गहनों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस से सब इंस्पेक्टर यूनिस अली व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सब इंस्पेक्टर यूनिस अली का कहना है कि मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो- 28 व 29
इनसर्ट
रविदास मंदिर व गुरुद्वारे के दानपात्रों के ताले तोड़ हजारों की दानराशि चोरी
यमुनानगर । चोरों ने मंगलौर स्थित रविदास मंदिर और जठलाना स्थित गुरुद्वारे के दानपात्रों से हजारों रुपये की दानराशि चोरी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर निवासी राजेश ने बताया कि उनके गांव में रविदास जयंती को लेकर प्रभातफेरी निकाली जा रही है। रोज की तरह अलसुबह जब वे प्रभातफेरी के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। जिसके अंदर से हजारों रुपये की नकदी गायब थी। उधर, जठलाना निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कस्बे में गुरुद्वारा बना हुआ है। जहां पर श्रद्धालु माथा टेकते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र रखा हुआ है। शाम को गुरुद्वारे में माथा टेक कर सभी श्रद्धालु अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह गुरुद्वारे में पहुंचा तो उसे गुरुद्वारे में रखा दानपात्र खुला मिला। दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर दानपात्र में रखें करीब 50 हजार रुपये गायब मिले। उसने चोरी की सूचना गांव के मौजिज लोगों को दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed