{"_id":"61328a958ebc3e7a29075f42","slug":"thieves-stole-goods-worth-two-lakhs-by-broke-the-locks-of-three-shops-yamuna-nagar-news-knl820668148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने दो लाख का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने दो लाख का सामान चुराया
विज्ञापन
चोरों ने खदरी स्थित दो दुकानों के अलावा जिले के अलग अलग स्थानों पर स्थित तीन दुकानों से करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जयरामपुर खालसा निवासी नवीन कुमार ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खदरी अड्डे पर दुकान है। वह बुधवार रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे और उसकी दुकान से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का सामान गायब था। इस दौरान पास के दुकानदार संजीव कुमार ने दुकान में जांच की तो उसकी दुकान से करीब 2500 रुपये का सामान गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। बुड़िया थाना पुलिस ने दोनों दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, तुगलकपुर निवासी लक्की ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लेदी में मोटरसाइकिल शॉकर रिपेयर की दुकान है। एक सितंबर को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। दो तारीख को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। सामान की जांच की तो दुकान से कार व मोटरसाइकिल के करीब 20 शोकर, 20 रॉड व 20 मुगलैल तेल के डिब्बे व स्पेयर पार्ट्स गायब थे।