{"_id":"630681dae21faa3fbf1331aa","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-two-shops-and-health-center-yamuna-nagar-news-knl1188664174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों और हेल्थ सेंटर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों और हेल्थ सेंटर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुराया
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने दो दुकानों व एक हेल्थ सेंटर को निशाना बनाकर वहां से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने शहर के आशीर्वाद अस्पताल के नजदीक हलवाई, अराईयांवाला स्थित इलेक्ट्रिकल की दुकान और सारण स्थित हेल्थ सेंटर में चोरी की। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गोविंदपुरी निवासी सिकंदर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आशीर्वाद अस्पताल के पास हरिओम स्वीट के नाम से हलवाई की दुकान है। रोज की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर आया तो उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर देखा जाकर देखा तो गल्ले में रखी करीब 15-20 हजार रुपये की नकदी चोरी थी। इसके अलावा दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सारण स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. रुचिका ने बताया कि मंगलवार को वह एमपीएचडब्ल्यू ममता रानी व एएनएम सुधा के साथ करीब 12 बजे सेंटर को बंद कर सीएचसी सरस्वती नगर में गए थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब वे सेंटर पहुंची तो उन्हें सेंटर के पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर हेल्थ सेंटर से चार पल्स ऑक्सीमीटर, 4 थर्मामीटर, एक वेपोराइजर व अन्य सामान चोरी था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दीवार तोड़ दुकान से लाखों का सामान और 20 हजार की नकदी चोरी
प्रतापनगर। अराईयांवाला निवासी बुधराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर राणा इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। रोज की तरह मंगलवार रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी दुकान की पिछली दीवार को चोरों ने तोड़ा हुआ था। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के अंदर से 20 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप, कॉपर की छह नई रील, दो बंडल डेढ़ एमएम पीवीसी व गल्ले से 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद