फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole goods from three shops and one house

Yamuna Nagar News: तीन दुकानों व घर से चोरों ने चुराया लाखों का सामान

Sun, 26 Feb 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods from three shops and one house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। चोरों ने तीन दुकानों व एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीन चोरी की वारदातें गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई। एक घटना रादौर क्षेत्र की है। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू कॉलोनी निवासी संजय ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुरानी फाटक के पास सीमेंट व सेनेटरी की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार शाम को वह दुकान बंद करके घर आ गया था। सुबह करीब आठ बजे जब वह दुकान पर गया तो उसका शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से इनवर्टर, बैटरा, 25 टूंटियां, एक फिंटिंग का कट्टा, दो मोटर व अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, गांव बूड़िया निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसकी अशोक विहार में कांसापुर रोड पर बाइक रिपेयर की दुकान है। रोज की तरह रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसने दुकान खोली। जब वह दुकान की छत पर गया तो वहां रखा स्पेयर पार्ट व पुराने स्क्रैप से भरा बैग चोरी था। जिसमें करीब 40 हजार रुपये का सामान था। इसकी शिकायत उसने गांधी नगर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जोगिंद्र नगर निवासी बाबू राम ने बताया कि चोरों ने उसके घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर के गांव जयपुर निवासी राम कुमार ने बताया कि उसकी बीडीपीओ ऑफिस रादौर के पास अंकुश इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। रोज की तरह देर रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से 50 किलो तांबा, चार मोटर, एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक वेल्डिंग सेट, चार गरेंडर, एक स्क्रैप का कट्टा व अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed