फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole gold and silver ornaments

Yamuna Nagar News: चोरों ने सोने, चांदी के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole gold and silver ornaments
पानीपत के आरडी स्कूल के प्रिंसिपल राहुल कांबोज के पांसरा स्थित घर के ताले तोड़ चोरों ने आठ तोले सोने व 350 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत लाखों रुपये में है। चोरी के समय प्रिंसिपल स्कूल गया हुआ था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव पांसरा निवासी राहुल कांबोज ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत आरडी स्कूल में प्रिंसिपल है। 29 मई को वह अपने घर को ताला लगाकर पानीपत चला गया था। वीरवार सुबह वह अपने घर वापस आया। जब उसने घर का गेट खोलकर देखा तो नीचे वाली मंजिल की अलमारी खुली हुई थी। जिसमे कुछ चोरी नहीं हुआ। जब वह प्रथम मंजिल के कमरे में पहुंचा तो उसका ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से आठ तोले सोने के गहने व 350 ग्राम चांदी के गहने गायब थे। जिसमें एक सोने का सेट, तीन सोने की अंगूठियां डेढ़ तोले की, सोने की चेन, सोने की दो अगूठियां एक तोले की, सोने का कड़ा, सौ ग्राम चांदी के सिक्के, दो चांदी की मूर्तियां राम दरबार व भगवान श्री कृष्ण दरबार व अन्य गहने गायब थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed