फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole cash, jewelry and belongings

Yamuna Nagar News: चोरों ने नकदी, गहने और सामान चुराया

Wed, 19 Jul 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash, jewelry and belongings
यमुनानगर। चोरों ने घर, दुकान व आंगनबाड़ी केंद्र से नकदी समेत लाखों रुपये के गहने व सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चाहड़वाला निवासी फकीर चंद ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटों से अलग रहता है। उसकी पत्नी राम प्यारी बीमार रहती है। वह 14 जुलाई को अपनी पत्नी को दव दिलवाने के लिए सरकारी अस्पताल जगाधरी गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। तब से वह अपनी पत्नी के पास अस्पताल में था।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह उसके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह घर पहुंचे। घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखे ट्रंक से 10 हजार रुपये , सोने की बालियां, चांदी की दो चेन व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फर्कपुर के नानक नगर निवासी पम्मी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मंडेबरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर वर्कर है। सुबह जब हेल्पर कुलदीप बाला आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो उसका ताला टूटा हुआ था। उसने इसकी सूचना उसे दी। वह मौके पर पहुंची। जांच करने पर एक सिलिंडर, तेल की छह केन, रिफाइंड की छह केन , 25 किलो चावल, 15 किलो चीनी, 40 किलो गेहूं व अन्य सामान गायब था।


उधर, रायपुर नालीपार कॉलोनी निवासी रजिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर में परचून की दुकान है। एक जुलाई को दो युवक उसकी दुकान के गल्ले से 5700 रुपये दो गैस सिलिंडर, परचून का सामान चोरी कर ले गए। आरोप है कि यह चोरी कॉलोनी के ही काला व चापड़ ने की है। आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद करके चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed