फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole cash and jewelry from two houses

Yamuna Nagar News: चोरों ने दो घरों से नकदी और गहने चुराए

Wed, 14 Aug 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from two houses
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जगाधरी के मटका चौक के नजदीक चोरों ने दो घरों से 58 हजार रुपये व सोने-चांदी के लाखों के गहने उड़ा लिए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में मटका चौक निवासी मोहित ने बताया कि रात को सोने के बाद जब सुबह जागे तो उसे घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, उसकी माता उषा देवी के दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल अन्य गहने व सामान गायब था। तभी उन्हें पता चला कि चोरों ने उनके घर के ऊपर रहने वाले शिवकुमार के कमरे से भी 18 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन



चोरी के आरोप में दो युवक नामजद
जगाधरी। अंसल टाउन में चोरों ने मकान में लगे नल चोरी कर लिए। साढौरा निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि वह अंसल टाउन जगाधरी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत निरीक्षक अंजू सिंधू के मकान पर एक साल से किराये पर रहता है। उसकी साढौरा में दुकान भी है। तीन अगस्त को वह साढौरा में चला गया था। पांच अगस्त को लौटा तो उसे ताला टूटा हुआ मिला। रसोई, शौचालय, व आंगन में लगे नल गायब थे, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। आरोप है कि नालागढ़ निवासी ललित उर्फ टाटू व गगन ने नल चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed