{"_id":"686c168e1fa5f72f470646c7","slug":"thieves-stole-batteries-and-tyres-from-vehicles-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140412-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वाहनों से बैटरी और टायर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वाहनों से बैटरी और टायर ले गए चोर
Tue, 08 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
यमुनानगर। जठलाना व रादौर थाना क्षेत्र में चोरों ने पांच चोरियों को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में यमुना बिल्डिंग जठलाना के प्रोपराइटर यशजीत ने बताया कि बरेहड़ी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप खड़े उनके डंपर से चोरों ने दो बैटरियां चोरी कर ली। वहीं अलाहर के अमनदीप ने बताया कि गांव में ही शहीद उधम सिंह धर्मशाला के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के दो टायर चोरी हो गए।
थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में चमरौड़ी गांव के अनिल कुमार ने बताया कि चोरों ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। जुब्बल गांव के गुरदयाल सिंह ने थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चोरों ने उनके ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। जुब्बल के अनिल कुमार ने बताया कि चोरों ने उनके ट्यूबवेल से स्टार्टर, ग्रिप, तार समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।