फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole 20 thousand rupees, jewelry and wheat by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़ चोरों ने 20 हजार रुपये, गहने व गेहूं चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 20 thousand rupees, jewelry and wheat by breaking the lock of the house
यमुनानगर। गांव नाचरौन में चोरों ने सूने घर में घुस कर 20 हजार रुपये व सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव नाचरौन निवासी गौरव प्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह जून को परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। इस दौरान घर ताला लगा हुआ था। जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के स्टोर रूम से पेटी खोल कर सोने की दो अंगूठियां, दो सोने की चेन, 20 हजार रुपये व छह क्विंटल गेहूं चोरी कर ली। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed