फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves raised their spirits, cash and goods stolen from many places

चोरों के हौसले बुलंद, कई स्थानों से नकदी और सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves raised their spirits, cash and goods stolen from many places
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की पांच घटनाओं में चोर टोल प्लाजा से मेटल बीम का पीस और अन्य स्थानों से हजारों रूपये नकदी, मोबाइल और बाइक उठा ले गए। इन मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में जिला हिसार के थाना हांसी के गांव उमरा निवासी संजय मलिक ने बताया कि जिला पंचकूला से कलानौर तक टोल का ठेका शांति रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी बरवाला के पास है। 17 अगस्त को एक बाइक पर सवार दो से तीन लड़कों ने शाम के समय स्टोर के बाहर रखे मेटल बीम के दो पीस चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना में थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में मोती बाग बैंक कॉलोनी निवासी हरजीत कुमार ने बताया कि वह छत पर बने कमरे में रहता है। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। दोपहर 12 बजे उसने देखा कि कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कमरे से पंखा, मोटर, वाशिंग मशीन की मोटर समेत हजारों का सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाने में दी शिकायत में रामेश्वर नगर निवासी सुनील यादव ने बताया कि 16 सितंबर की रात वह परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। सुबह देखा तो कमरे में रखा उसका पर्स चोरी था, जिसमें 10 हजार रुपये थे। एक अन्य घटना में हरबंसपुरा वर्कशॉप रोड निवासी डॉ. इंद्रजीत कमल ने बताया उसका वर्कशॉप रोड पर क्लीनिक है। उनके क्लीनिक का ताला तोड़कर चोर 4700 रुपये और मोबाइल ले गए।

इसके अलावा यमुना विहार कॉलोनी के आलोक मेहता ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह गुरु नानक खालसा कॉलेज के पास मेडिकल स्टोर चलाता है। उसने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की थी। शाम को वह वापस जाने लगा तो वहा पर बाइक नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed