{"_id":"6af759ac453acca3eb04d9f4","slug":"officials-must-prioritize-the-resolution-of-pending-complaints-ctm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166075-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी : सीटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी : सीटीएम
विज्ञापन
जगाधरी। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, जन संवाद और सीपी ग्राम से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी। शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा करना होगा।
वरिष्ठ अधिकारी स्वयं समाधान शिविरों में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनें व उनके समाधान की जिम्मेदारी लें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन शिविरों की निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी शिकायत को अनावश्यक कारणों से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने लंबित शिकायतों पर की कार्रवाई की रिपोर्ट और निपटान की स्थिति की समीक्षा की। वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगराधीश ने कहा कि समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से काम करते हुए नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, जिला परिषद उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसविंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, लोक स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता सौरभ अहलावत व दिनेश गाबा, कार्यकारी अभियंता पंकज देसवाल माैजूद रहे।