फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves entered the Panchmukhi Hanuman Temple through the window of the central AC unit

Yamuna Nagar News: पंचमुखी हनुमान मंदिर के सेंट्रल एसी की खिड़की से घुसे थे चोर

Mon, 12 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the Panchmukhi Hanuman Temple through the window of the central AC unit
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के बसातियांवाला गांव स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने 9.45 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। मंदिर से चढ़ावे के पांच लाख रुपये और चांदी के मुकुट, छत्र व बाण चोरी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रधान सुखबीर सिंह की शिकायत पर व्यासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच में पता चला है कि चोर मंदिर में लगे सेंट्रल एसी की खिड़की से अंदर घुसे थे। शिकायत के अनुसार नौ अक्तूबर की रात चोर मंदिर में घुसे थे। शनिवार सुबह मंदिर खोलने पर चोरी का पता चला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। फुटेज के अनुसार एक संदिग्ध मंदिर के अंदर दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर मौजूद रहा। अंदर घुसे संदिग्ध ने चांदी के आभूषण चोरी किए और दानपात्र तोड़कर नकदी निकाल ली। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेजे चोरों की पहचान करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed