फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves active as winter progresses, theft at six places, Yamunanagar

सर्दी बढ़ने पर चोर सक्रिय, छह स्थानों पर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves active as winter progresses, theft at six places, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्दी बढ़ने के साथ साथ जिले में चोरियों को ग्राफ भी बढ़ने लगा है। औसतन रोजाना तीन चोरियां जिले में हो रही है। पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो रही है। इसी कड़ी में चोरों ने छह स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। संबंधित थानोें की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिल्कखास निवासी प्रोमिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आंगनबाड़ी में काम करती है। वह बच्चों समेत बिलासपुर रहती है। मिल्कखास में उनका पुश्तैनी मकान है। सोमवार को जब वह अपने मकान में गई तो ताला टूटा था और अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से सोने की पांच अंगुठियां, सोने का हार, चेन, झुमके, सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल दो जोड़ी, चांदी के छह सिक्के व अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये थी।
विज्ञापन

मुजाफ्त निवासी दीपा राम ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर अनाजमंडी के पीछे किराए के मकान में रहता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने मकान का ताला लगाकर शादी में शामिल होने के लिए गांव टिब्बी चला गया था। दोपहर बाद जब वह घर आया तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा था। कमरे गैस सिलिंडर, 2600 रुपयेऔर 70 किलो लोहे की स्क्रैप गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय विहार कालोनी निवासी राजेश कुमार त्यागी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कन्हैया साहिब चौक के पास उसकी दवाइयों की दुकान है। मंगलवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिख्ररा पड़ा था। गल्ले से नकदी गायब थी। चोरों ने उसकी दुकान से दवाइयां, एसी, काउंटर फिटिग, एल्युमीनियम फिटिंग, फ्रिज, इनवर्टर, एलइडी, कैमरे, कुर्सियां, मेज, दवाइयों के बिल व 80 हजार रुपये चोरी कर लिए।
बुड़िया निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर की रात को उसने अपनी दो भैंसें व दो गाय घर के पास बने बाड़े में बांधी थी। अगले सुबह करीब चार बजे जब वह बाड़े में गाया तो ताला टूटा हुआ था। एक भैंस गयाब थी। इसी तरह बिलासपुर खंड के गांव पीरूवाला में तीन चोर दो भैंसों को चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात एक बजे चोर पशु बाड़े में घुसते हैं।
सबसे पहले एक चोर आता है जिसके हाथ में लोहे की रॉड है। वह इससे दरवाजे पर लगा ताला तोड़ते हैं। उसके दो साथी बाहर खड़े होकर पहरा देते हैं। चोर ताला तोड़ने में कामयाब हो जाता है। वह सबसे पहले एक भैंस को ले जाते हैं। इसके बाद दूसरी भैंस को साथ ले जाते हैं। पशुपालक के अनुसार उसका डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

थाना बिलासपुर में दी शिकायत में गांव फतेहपुर निवासी पुनीत कुमार ने बताया कि उसने अपनी बाइक को कबाड़ी गोदाम बिलासपुर में खड़ी की थी । वह किसी काम से कपालमोचन चला गया। जब वह लौटा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed